कलम की ताकत दे दियो, दर-दर भटकने नही दूँगी
हरियाणा प्रदेश को धार्मिक और मेडिकलटूरिज्म के लिए विकसित करेगी स.भा.पा.।
भिवानी :-आज जनप्रतिनिधियों ने जनता के दिए साथ व विश्वास के साथ धोखा किया है और जो ताकत लोगो ने नेताओ को दी थी, उसका अपने निर्जी स्वार्थो के लिए इस्तेमाल किया हैं। इतना ही नही बडे ही दुर्भाग्य की बात है कि जनता द्ववारा चुने हुए नेता अपनी सही ताकत को पहचान ही नही पाऐ और प्रोपर्टी डीलर व कमीशन एजेंड बनकर रह गए। लेकिन समस्त भारतीय पार्टी प्रदेश की जनता को ये भरोसा देती है कि कलम की ताकत मिलने पर उसका इस्तेमाल केवल और केवल जनसेवा के लिए होगा। ये शब्द समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं भिवानी विधानसभा प्रत्यार्शी श्रीमती नीलम अग्रवाल ने गाँव हालुवास में सभा को सम्बोधित करते हुए कहे। श्रीमती अग्रवाल ने सभा के दौरान लोगो को भरोसा दिया कि भिवानी हल्के की कलम की ताकत स.भा.पा. न दे दियो, लोगो को काम के लिए दर-दर भटकने नही दूँगी और गाँव के सार्वजनिक कार्यो के लिए हमेशा तत्परता से कार्य करती रहूँगी। श्रीमती अग्रवाल ने ये भी ऐलान किया कि प्रदेश में स.भा.पा. की सरकार बनने पर हरियाणा को धार्मिक और मेडिकलटूरिज्म को विकसित किया जाएगा ताकि सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सेवाओ में प्रदेश को समृद्ध व सक्षम बनाया जा सके। इससे पूर्व गाँव में पहँुचने पर ग्रामीणो ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ स.भा.पा. प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात् श्रीमती अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी और ग्रामीणो से मिले प्यार व आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। श्रीमती अग्रवाल ने अपने शहरी जनसम्पर्क अभियान के दौरान एम.सी.कॉलोनी, भारत नगर का डोर टू डोर किया और लोगो का आहवान किया कि कैंची के निशान पर बटन दबाकर प्रदेश व क्षेत्र से भ्रष्टाचारी व अकुशल लोगो की जडे काटने का काम करें। इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंगला, भिवानी विधानसभा प्रभारी अरूण शर्मा, शहरी प्रधान राजेन्द्र आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र सिंह गोदारा, ग्रामीण हल्का संयोजक रामफल शर्मा धारेडू, विकास, अजय, अनिल, कश्मीर, वरूण, नन्दू, निर्मला जैन, इंग्लेश लता, पुष्कर, रामबीर, कटार, प्रवीन, पतासो, आशा, कृष्णा, अनिता, सरोज, कमलेश, इत्यादि के अलावा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Back